फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डीएम ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार शाम छह बजे मेडिकल कॉलेज का करीब एक घंटे निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद और मेडिकल कॉलेज के डॉ. मनोज खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती कुसमी की जरीना बानो ने डीएम को बताया कि बाजार से दवा मंगाना पड़ा। दादूपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह ने डीएम को बताया कि अस्पताल से मिलने वाले दूध में पानी की मात्रा अधिक होती है। कोडरा मादूपुर की अनामिका ने बताया कि डॉक्टर समय पर नहीं आते हैं।
वार्ड के शौचालय में गंदगी तो वाटर कूलर पंप का शीतल जल न होने से डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बाजार से दवा लिखने के मामले में जांच कराई जा रही है। गर्मी को देखते हुए वाटर कूलर की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। साथ ही एसी एंबुलेंस सीएचसी को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें