फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अवैध वाहन अड्डे चिह्नित कर कार्रवाई का डीएम ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने राजस्व प्रशासन एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक से गायब डीएफओ के रवैये पर नाराजगी जताई। बैठक में नई आबकारी दुकानों के सत्यापन की जानकारी ली। परिवहन विभाग की समीक्षा में कामर्शियल बसों की परमिट के रूट के बारे में जानकारी लेते हुए एआरटीओ को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिया कि अगली बैठक में मंडलीय कार्यालय से सूची मंगाकर उपलब्ध कराएं।
वाणिज्य कर अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विवाह हाल, आरा मशीन, भट्ठों, कामर्शियल वाहन मालिकों की सूची, विद्युत विभाग से 10 किलोवाट ऊपर के कनेक्शन की सूची, श्रम विभाग से जिन संस्थानों में 20 मजदूर काम कर रहे हैं, वहां की सूची उपलब्ध कराई जाए। उद्यान विभाग से कोल्ड स्टोरेज, कोचिंग सेंटर की सूची प्राप्त कर नियमानुसार जीएसटी की वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन की समीक्षा में एआईजी स्टाम्प के सही जानकारी न देने पर एडीएम से स्टाम्प वाद के लंबित प्रकरण निस्तारित करने का आदेश दिया। मंडी सचिव से दुकानों के नवीनीकरण पर सवाल किया। नगरीय निकाय से गृहकर व जलकर की जानकारी ली गई। उन्होंने अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध बस स्टैंड एवं अवैध होर्डिंग को चिह्नित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें