फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सीसीटीवी बंद मिलने और डीआईओएस के नदारद होने पर भड़के डीएम, निलंबित करने की दी चेतावनी

Wed, 18 Feb 2026 12:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एक्शन मोड में दिखे। बुधवार सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी बंद मिलने और जिला विद्यालय निरीक्षक के नदारद रहने पर डीएम का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एक्शन मोड में दिखे। बुधवार सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी बंद मिलने और जिला विद्यालय निरीक्षक के नदारद रहने पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने फोन पर ही को जमकर फटकार लगाई और घोर लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

 

166 केंद्रों पर चल रही हैं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं बुधवार से दो पालियों में जनपद के 166 केंद्रों पर शुरू हो गई हैं। परीक्षा में कुल 1.02 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं। आठ सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी में जुटे हैं। शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए चार स्तर पर बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी की जा रही है। बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 से 11.45 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। हाईस्कूल के 52300 और इंटर के 50683 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन

कुल परीक्षार्थी-1,02,983

स्टेटिक मजिस्ट्रेट-166

संवेदनशील परीक्षा केंद्र-12

अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र- 4

सचल दल-8

जोनल मजिस्ट्रेट-5

हाईस्कूल परीक्षार्थी-52300

इंटर परीक्षार्थी- 50683

परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है। उत्तरपुस्तिकाओं पर केंद्र की मुहर लगाई जाएगी। छह हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती केंद्राें पर की गई है। - ओमकार राणा, डीआईओएस

परीक्षा केंद्रों के अंदर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दीपक भूकर, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें