फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तलब की निर्माण कार्यों की फाइल

Tue, 29 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को खामियां ही खामियां मिलीं। नगर पालिका के कर व सफाई के मामलों का सही जवाब न दे पाले वाले कर अधीक्षक व सफाई निरीक्षक पर जिलाधिकारी भड़क गए। मंगलवार को जिलाधिकारी अचानक नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। हालांकि डीएम के आने की भनक कर्मचारियों को पहले ही लग चुकी थी। वे अपने पटल से संबंधित दस्तावेज तैयार करने में सुबह से ही परेशान रहे। डीएम के पहुंचने पर कार्यालय में हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली। उन्होंने नगर पालिका के कार्यों से संबंधित दस्तावेजों को तलब किया। निर्माण कार्यों की फाइल मंगाई। वादों व कर वसूली के साथ ही साफ-सफाई की जानकारी ली। पेयजल व्यवस्था की बाबत पूछताछ किया। जिलाधिकारी ने कई ऐसे फाइलों के बारे में पूछा, जिसे दिखाने में संबंधित पटल लिपिक को पसीना छूटने लगा।
विज्ञापन


सोशल ऑडिट टीम की जांच रिपोर्ट भी मांगी, लेकिन उसे दिखाया नहीं जा सका। नगर पालिका द्वारा पांच वर्ष के भीतर मोहल्लों में कराए गए कार्यों की सूची मांगी। उन्होंने निर्माण कार्य, वाद, सफाई कर्मचारियों से संबंधित अभिलेख लेकर कैंप कार्यालय लेकर आने के लिए ईओ को निर्देशित किया। इस दौरान गृहकर व जलकर के मानक समेत अन्य मामलों की जानकारी टीएस से लेने लगे। टीएस के जवाब से डीएम असंतुष्ट नजर आए। इसके अलावा सफाई निरीक्षक भी सफाईकर्मियों की तैनाती की बाबत सही जानकारी नहीं दे सके। जिससे डीएम का पारा गरम हो गया। उन्होंने निर्देश दिया की सभी सफाईकर्मियों का मस्टर रोल तैयार किया जाए। वे जहां काम कर रहे हैं वहां के लोगों से उनकी पहचान कराई जाए। सभी को पहचान पत्र जल्द से जल्द प्रदान किया जाए। डीएम के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें