फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता के लिए खुला डीएम कैंप कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आम जनता के लिए खुला डीएम कैंप कार्यालय
विज्ञापन

नए डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने कार्यभार संभालने के तीसरे दिन ही कैंप कार्यालय पर आम जनता के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। अब आम जनता कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उसने कैंप कार्यालय पर भी मिल सकेगी। गुरुवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट में जनता की समस्याएं सुनीं।
डीएम मार्कण्डेय शाही का तबादला होते ही डीएम कैंप कार्यालय के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। अब कोई भी कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि डीएम ने कार्यभार संभालते ही नियमित रूप से कलेक्ट्रेट में आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मौजूद रहकर अफसरों, वकीलों से भी मुलाकात की। इधर, विकास भवन में डीसी मनरेगा के कक्ष में लगी पूर्व डीएम मार्कण्डेय शाही की नेप प्लेट को भी हटा दिया गया है। कैंप कार्यालय पर आने वाले फरियादी भी बिना किसी रोक-टोक के आते-जाते रहे। डीएम से मिलने के लिए आने वाले जो अधिकारी अभी तक प्रवेश द्वार के बाहर वाहन खड़ा करते थे, अब वह सीधे अंदर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें