फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा: गणित के पेपर में नकल करते पकड़ी गई छात्रा रस्टीकेट

विज्ञापन
dled exam: candidate arrested in mathmatics paper in ufm activity
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की निरस्त हुई गणित की परीक्षा बुधवार को जिले के 17 केंद्रों पर कराई गई। इस दौरान आद्या प्रसाद स्मारक इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा नकल की पुर्जी के साथ पकड़ी गई। डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम ने उसे रस्टीकेट कर दिया। जिले में बनाए गए 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सचल दल के निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर गणित के पेपर की निरस्त परीक्षा बुधवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर हुई। सिटी स्थित आद्या प्रसाद स्मारक इंटर कालेज में डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नकल की पर्ची लेकर परीक्षा दे रही एक छात्रा को पकड़ लिया। उसे रस्टीकेट कर दिया गया। जबकि अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6567 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6297 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें