फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे को लेकर हंगामा, झुका पुलिस प्रशासन

Mon, 28 Sep 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डीजे पर नाचते-गाते गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोक लिया। डीजे को बंद करवाकर पुलिस ने प्रतिमा को ले जाने के लिए कहा। इस पर श्रद्धालु भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक शोरशराबा और हंगामे के बाद आखिरकार पुलिस बैकफुट पर आ गई और डीजे के साथ प्रतिमा को विसर्जन के लिए जाने दिया।
विज्ञापन


विघ्नहर्ता गणेश पूजा समिति दहिलामऊ के कार्यकर्ता रविवार दोपहर बाद डीजे पर नाचते गाते हुए प्रतिमा का विसर्जन करने सई नदी की ओर जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज उदय त्रिपाठी दलबल के साथ कंपनीबाग के पास पहुंच गए। उन्होंने श्रद्धालुओं के जुलूस को रोकने के बाद डीजे बंद करवा दिया। डीजे लौटा दिया। इससे नाराज भक्त हंगामा करने लगे। उन्होंने वहीं जाम लगा दिया।

पुलिसिया कार्रवाई से खफा भक्तों ने बिना डीजे के प्रतिमा विसर्जन करने से इनकार कर दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार श्रद्धालुओं की जिद के आगे पुलिस को झुकना पड़ा। डीजे बुलाया गया। इसके बाद लोग झूमते-गाते प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें