फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने गए दिव्यांग की कुएं में गिरकर मौत

विज्ञापन
मृत दिव्यांग विजय कुमार शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पानी भरने गए दिव्यांग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

उदयपुर इलाके के देवसढ़ा रेहुआ लालगंज निवासी विजय कुमार (20) पुत्र राधेश्याम दिव्यांग था। शुक्रवार की शाम आठ बजे वह घर के समीप स्थित कुएं में पानी भरने गया था।
अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह कुएं में जा गिरा। जानकारी होने पर घंटे भर बाद पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने दिव्यांग का शव बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। दिव्यांग की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने इत्तेफाकिया घटना होने की तहरीर पुलिस को दी है। उदयपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें