कोरोना महामारी के रोजाना भयावह होते स्वरूप को देखते हुए जहां सरकार हर स्तर पर इससे निपटने का प्रयास कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ताला लगा दिया गया है।
कोरोना महामारी के रोजाना भयावह होते स्वरूप को देखते हुए जहां सरकार हर स्तर पर इससे निपटने का प्रयास कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में सबके जेहन में एक ही सवाल है कि मरीजों को इलाज के लिए कहां लेकर जाए? अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि अक्सर मारपीट होने से तंग आकर इमरजेंसी वार्ड को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह दबंगों ने इमरजेंसी में वॉर्ड ब्वॉय और फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी थी।
जिसके बाद इमरजेंसी वॉर्ड को बंद कर दिया है। कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गया है। इसका सीधा प्रभाव कोरोना मरीजों के ऊपर पड़ेगा। जिला में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। अगर इमरजेंसी वॉर्ड नहीं खोला तो मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।