फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ चोरी का आरोपी

Fri, 03 May 2019 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस की कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार हो गया। शोर मचाने पर अस्पताल के गार्ड ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी अनवरुल हक पुत्र तसीउल्ला बुधवार रात न्यू कॉलोनी बाबागंज में चोरी करने गया था।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उसे दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं नगर कोतवाली के सहोदरपुर निवासी हैदर पुत्र सब्बीर को कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस दोनों को लेकर गुरुवार दोपहर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची।

इमरजेंसी में भीड़ अधिक होने का फायदा उठाते हुए अनवारुल हक वहां से भाग निकला। भागते समय एक बाइक में फंसकर गिर गया। इस बीच अस्पताल के गार्ड ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें