फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्त विद्यार्थियों ने बिखेरा हुनर का जलवा

Wed, 03 Dec 2014 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व विकलांग दिवस पर बुधवार को नि:शक्त छात्र व छात्राओं के विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। शिक्षकों ने उन्हें सफलता के लिए संघर्ष का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम में शामिल नि:शक्तों ने अपनी ऊर्जा व प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया।

शहर के नयामालगोदाम रोड स्थित राजकीय अक्षम बालकों के विद्यालय में खेल प्रतियोगिता हुई। क्रिकेट टूर्नामेंट में बी टीम विजयी हुई। कप्तान विजय कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह मेढ़क दौड़ में छात्रा अंकिता पहले स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में ए-टीम के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। इन प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने नि:शक्त छात्र व छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी तरह पुलिस लाइंस स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में समेकित शिक्षा के तहत पढ़ रहे नि:शक्त छात्र व छात्राओं ने अपनी क्षमता का प्रतियोगिताओं में खुलकर प्रदर्शन किया। यहां खो-खो प्रतियोगिता में विपिन, रवी, मनीष, विवेक, इस्लाम, निधि, प्रियांशी, मोनू, आनीष, धनन्जय, राज कुमार, अविनाश, अंजली, रचिता आदि छात्र व छात्राओं का खेल खूब सराहा गया। 100 मीटर दौड़ में मो. इस्लाम प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व रवी कुमार और खुशी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह एक के बाद एक यहां कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। दोपहर दो बजे के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें