फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों से कब्जा न हटने पर ईओ के निलंबन की संस्तुुति

Tue, 02 Dec 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की शिकायतें सुनकर विभागीय अधिकारियों को डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पंचायत में तालाबों से कब्जा न हटने की शिकायत पर ईओ के निलंबन की संस्तुति करने का एसडीएम को निर्देश दिया जबकि मंगरौरा विकास खंड के नि:शक्त को आवास न मिलने पर खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन



तहसील दिवस के फरियादियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस मौके पर कुल 223 प्रार्थनापत्र आए लेकिन इनमें से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। इनमें राजस्व के 77, पुलिस के 72, विकास 45, विद्युत 11, जलनिगम 10 तथा अन्य 10 मामले थे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बंटने वाली खिचड़ी की शिकायत पर डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को नव प्रयास संस्था की जांच के लिए भेज दिया। नगर पंचायत स्थित तालाब पर किया गया निर्माण न हटाए जाने की शिकायत सभासद सायरा बानो ने की। इस पर डीएम ने एसडीएम पट्टी रामशंकर से ईओ की बाबत जानकारी मांगी। उनके अवकाश पर होने की सूचना पर निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।


 बड़ारी गांव निवासी बसपा नेता सुरेश मिश्र ने नहर में पानी न आने की शिकायत की जबकि उदईशाहपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार सिंह ने जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण वर्ष 2009 में किए जाने के बाद अब तक चालू न होने का मामला उठाया। इस पर एक्सईएन जल निगम राजेश खरे को पखवारे भर के भीतर कार्रवाई का आदेश डीएम ने दिया। इसी तरह वीरेन्द्र यादव निवासी विझला ने भी तालाबी आराजी पर कब्जा को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के आदेश पर अब तक अमल न होने का मामला उठाया। इस मौके पर एसपी अनंत देव, एसडीएम रामशंकर, बीएसए प्रतापगढ़, एसडीओ विद्युत मोहम्मद इरफान समेत तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन



 तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या ज्यादा होने के कारण पंजीयन काउंटर पर खासी भीड़ जमा हो गई। वहां हंगामा मचा रहा तथा कतार लंबी हो रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि सेटिंग के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है। इसको लेकर घंटों हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें