फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा गंदा पानी

Sat, 23 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज(ब्यूरो)। कस्बे में नाली जगह-जगह कूड़ा-करकट से पट गई है। नाली चोक होने के कारण पानी घरों में जा रहा है। पानी राजमार्ग के किनारे भी जमा है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों तथा महिलाओं को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। कस्बे में तहसील से चौक तक नाली का निर्माण कराया गया है। कुछ माह पहले बनी पक्की नाली चोक हो गई है।
विज्ञापन


 नाली के खुला होने के कारण इसमें कूड़ा करकट जमा हो गया है। सफाईकर्मियों द्वारा नाली की सफाई न किए जाने से समस्या गम्भीर हो गई है। व्यापारियों का आरोप है कि बार बार कहने के बावजूद सफाईकर्मी गंदगी को साफ नहीं कर रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली साफ कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें