फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के गाड़ी से कूदकर फरार हुआ युवक

Sat, 23 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। एक वृद्ध को शुक्रवार की देर रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले जा रही थी। रास्ते में वह पुलिस की जीप से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना के सरायभूपति गांव निवासी गुल्लू यादव (60) बाजार गया था। देर शाम घर लौट रहा था। घर के पास ही उसे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

 इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक में नम्बर प्लेट नहीं था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक चालक को अपने साथ जीप से थाने ले जा रही थी। रास्ते में सड़क खराब होने के कारण जीप की रफ्तार धीमी हो गई। बाइक चालक मौका पाकर जीप से कूदकर फरार हो गया। बगैर नम्बर प्लेट की बाइक को पुलिस थाने उठा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें