प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में दीनानाथ पांडेय को जिलाध्यक्ष और विनोद सिंह को जिलामंत्री चुना गया। लंबे समय बाद निर्विरोध हुए चुनाव में अरुण शुक्ल कोषाध्यक्ष और ओम प्रकाश त्यागी को आयव्यय निरीक्षक बनाया गया है।
निर्विरोध चुनाव में महादेव प्रसाद मिश्र, आलोक कुमार शुक्ल, अनंत बहादुर सिंह, अशोक कुमार पांडेय, प्रकाश चंद्र शुक्ल, राजेश पांडेय को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश त्यागी आय-व्यय निरीक्षक, आशीष सिंह, प्रभात त्रिपाठी, विमल किशोर शुक्ल, संतोष पांडेय, अरुण मिश्र, रामेंद्र सिंह संयुक्तमंत्री, राकेश तिवारी को सदस्य बनाया गया है। राज्य परिषद का सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी और बृजेश शर्मा को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में अनिल सिंह, करुणेश सिंह, बृज किशोर त्रिपाठी, राजेश कुमार तिवारी नरेंद्र नारायण तिवारी, मदन पांडेय, शरद सिंह, श्रीनारायण तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, विमल तिवारी, बद्रीनाथ यादव, अंसार अहमद, बद्री विशाल, फूलचंद्र पांडेय, अशोक कुमार, रमाशंकर तिवारी, नरेंद्र प्रताप सिंह, विंध्यवासिनी शंकर त्रिपाठी, राजेंद्र बहादुर सिंह को शामिल किया गया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, राम चंद्र सिंह, अनिल सिंह, बीडी मिश्र, डा. निशाकांत ओझा आदि मौजूद रहे।