फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 करोड़ की लागत से बनेगी दिलीपपुर- जगनीपुर की सड़क

विज्ञापन
road
विज्ञापन
खस्ताहाल दिलीपपुर-जगनीपुर मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। 28 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे जहां जौनपुर का सफर आसान होगा, वहीं मुख्यालय आने में भी लोगों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। विधायक धीरज ओझा के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल गई है। पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

दिलीपपुर-जगनीपुर मार्ग शहर को जोड़ता है। शहर से दिलीपपुर-जगनीपुर मार्ग की दूरी लगभग 25 किमी है। इसी मार्ग से होकर लोग सुजानगंज होते हुए जौनपुर का सफर तय करते हैं। जगनीपुर-दिलीपपुर मार्ग से होकर रोज शहर में हजारों लोगों का आवागमन होता है। यह सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हैं। आए दिन लोग हादसों के शिकार होते हैं। रात में सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक धीरज ओझा से मार्ग के मरम्मत की मांग उठाई थी।
विधायक धीरज ओझा ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर स्वीकृति मिल गई है। 25 किमी की इस सड़क का निर्माण 28 करोड़ रुपये की लागत से होगा। पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये मिल गए हैं। इस मार्ग के बन जाने से लोगों को जौनपुर जाने के लिए चक्कर नहीं लगाना होगा। जगनीपुर से सुजानगंज के रास्ते जौनपुर का सफर कम समय में ही तय हो सकेगा। विधायक धीरज ओझा ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें