राजा भैया ने दिव्य दरबार में आने का दिया न्योता
कथा के मंच से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को होने वाले दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए जिले के लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जिले के श्रद्धालुओं को दिव्य दरबार में बाबा बागेश्वर को सुनने का अवसर मिलेगा। दिव्य दरबार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान पर्चियां खोली जाएंगी।
दिव्य दरबार के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि दिव्य दरबार के मद्देनजर 400 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। रामकथा के आयोजन को लेकर पहले से ही एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।