फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
रानीगंज इलाके के धनुहा मोड़ के पास बुधवार शाम बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहीं देवरानी-जेठानी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। गंभीर रूप से घायल देवरानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद बाद बोलेरो चालक भाग निकला।
रानीगंज थाना क्षेत्र के धनुहा गांव निवासी गीता देवी (50) पत्नी हरिश्चंद्र बुधवार सुबह अपनी देवरानी फोटो देवी (45) पत्नी मानिकचंद्र के साथ प्रतापगढ़ गई थी। देर शाम दोनों बस से घर लौट रही थीं। धनुहा मोड़ के पास बस से उतरने के बाद दोनों सड़क पार करने लगीं।
विज्ञापन

तभी वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर मुंगराबादशाहपुर से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों हवा में उछलते हुए सड़क पर दूर जा गिरीं। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को उठाया। इस दौरान जेठानी गीता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते घरवाले भी पहुंचे। पुलिस भी आ गई। गंभीर रूप से घायल देवरानी फोटो देवी को रानीगंज सीएचसी से ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यहां इलाज के दौरान फोटो देवी की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में एक साथ दो महिलाओं की मौत से परिजनों में चीखपुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें