फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के शाहाबाद गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। सर्दी में हजारों स्नानार्थियों ने पवित्र डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ध्यान, पूजा-अर्चना कर अपने तीर्थ पुरोहितों को दान-दक्षिणा प्रदान की।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित नंदलाल मिश्रा ने बताया कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस तिथि पर स्नान करने से ब्रह्मा, विष्णु और महादेव की संयुक्त कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत मानिकपुर की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। स्वच्छता सुपरवाइजर जितेंद्र मिश्रा टीम के साथ सुबह से ही स्वच्छता और सुविधा प्रबंधन में जुटे रहे। वहीं, मानिकपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मां ज्वालादेवी मंदिर में भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें