फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी 

Wed, 20 Feb 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर गंगाघाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मानिकपुर के शहाबाद, कालाकांकर घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान के साथ ही पूजन किया गया।  
विज्ञापन


मानिकपुर नगर के शाहाबाद गंगा घाट व किला घाट पर माघी पूर्णिमा पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके साथ ही घाट पर फूल, मालाओं से मां गंगा की पूजा करते हुए अर्घ्य दिया।

पुरोहित संघ के संरक्षक प्रेमनाथ दीक्षित ने बताया कि भारी संख्या में घाट पर पहुंचे स्नानार्थियों ने स्नान किया। इसके बाद मां ज्वाला देवी दर्शन करने के लिए पहुंचे। पुरोहित संघ की ओर से रामभरोस मिश्रा, नंदलाल मिश्रा, कृपा शंकर दीक्षित, ओम प्रकाश दीक्षित आदि ने घाट पर स्नान शुरू किए जाने से प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन


उधर मानिकपुर गंगा तट पर लोगों की संख्या को बढ़ता देख प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासन ने रहमत अली का पुरवा व अमित शाह बाबा की दरगाह पर पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही महिला सिपाहियों की भी जगह-जगह तैनाती की थी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें