Devotees flocked to bathe Ganges on the Ghats on Maghi Purnima
- फोटो : PRATAPGARH
माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने अर्घ्य दिया और फिर गंगा पूजन किया। भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने गंगा घाटों पर स्नान करते हुए दान पुण्य किया।
मानिकपुर के शहाबाद घाट पर गंगा स्नान को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान हर हर गंगे की ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सूर्य को अघ्र्य देने के बाद फूल, पान, अच्छत से गंगा पूजन किया गया। माघी पूर्णिमा मुख्य स्नान पर्वों में से एक है।
ऐसे में भोर से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे थे। इसके बाद दोपहर तक स्नानार्थी आते रहे। उधर कालाकांकर व नवाबगंज गंगा घाट पर भी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया। माघी पूर्णिमा पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौजूद रही।