फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धान काटने गई महिला का तालाब में मिला शव

Wed, 21 Oct 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोड़रडीह थरिया गांव में धान काटने गई महिला का शव तालाब में उतराया मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीगंज के कोड़रडीह की प्रभावती देवी (45) की शादी जौनपुर जिले के सुजानगंज स्थित साड़ी खुर्द निवासी सुरेशचंद्र सरोज से हुई थी। परिजनों के अनुसार, ससुराल में अनबन होने के कारण वह मायके में रहती थी।
बुधवर की दोपहर करीब 12 बजे वह धान काटने खेत गई थी। मां के घर न लौटने पर बेटा कुलदीप परेशान हो गया। मां को खोजते हुए वह खेत पहुंचा। शाम करीब चार बजे महिला का शव लहरदेवा तालाब में उतराया मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों के अनुसार, महिला को दौरा आता था। घटना की जानकारी मिलने पर पति भी जौनपुर से ससुराल के लिए रवाना हो गया। थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने दौरा आने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें