फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राम-भरत का मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु

Wed, 21 Oct 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप समारोह के दौरान सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक भक्ति का माहौल दिखा। आकर्षक झांकियों और रोशनी से सजे बाजारों में देर रात तक लोगों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन


रात नौ बजे से राम दरबार की झांकी से भरत मिलाप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद रामदल, भरत दल, हनुमान दल और लवकुश दल की झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और भरत के स्वरूपों के दर्शन के लिए जगह-जगह भीड़ जुटी रही।
भक्ति गीतों और लोकसंगीत की प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। मंगलवार सुबह करीब चार बजे इंदिरा चौक पर राम-भरत मिलाप हुआ। अयोध्या लौटे भगवान राम और भाई भरत के मिलन का दृश्य देखते ही श्रद्धालु भावुक हो उठे। जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। सीओ राजीव द्विवेदी और कोतवाल आलोक कुमार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

लालगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में उमड़ी भीड़। संवाद

लालगंज में आयोजित भरत मिलाप मेले में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें