फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय के साथ ही अस्थान में मंद पड़ गईं योजनाएं

Tue, 25 Nov 2014 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
समय बीतने के साथ ही अस्थान गांव में योजनाएं मंद पड़ गई। स्वीकृत योजनाएं भी आधी अधूरी ही क्रियान्वित हो सकीं। तेजी से बनने शुरू हुए शौचालयों से भी विकास विभाग का ध्यान हट चुका है।
विज्ञापन


कालाकांकर विकास क्षेत्र के अस्थान गांव में बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर बवाल हो गया था। बाद में शासन ने इस गांव में पर्याप्त शौचालय बनाने के साथ ही अन्य योजनाओं से आच्छादित करने का फरमान सुनाया। विकास कार्यों के लिए खूब धन आया।

खासतौर से गांव में 66 शौचालय बनाने का आदेश हुआ। काम शुरू हुए और चले भी लेकिन बाद में यह सब बंद हो गए। अब हालत यह है कि गांव में शौचालय तो बने दिखते हैं लेकिन किसी में छत नहीं है तो किसी में दरवाजे नहीं हैं।
विज्ञापन


कुछ तो आधे ही बनाकर छोड़ दिए गए हैं। ग्रामीणों ने भी शासन की दिलचस्पी न देख अब इनका उपयोग दूसरे रूप में करना शुरू कर दिया है। किसी में जानवर बांधे जाते हैं तो किसी में उपले और कंडे रखे जाते हैं।

 इस बारे में एडीओ पंचायत रवींद्र मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी मुझे आए कुछ ही दिन हुए हैं। यदि ऐसा कुछ है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें