फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उपनिदेशक पहुंचे ब्लॉक, कर्मचारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज उपनिदेशक सतीश कुमार शुक्रवार को मंगरौरा ब्लॉक निरीक्षण करने पहुंचे। लापरवाही मिलने पर ब्लॉक कर्मचारियों को फटकार लगाई। उपनिदेशक के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण, कार्यशाला और योजनाओं की उपनिदेशक ने समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एक दिवसीय कार्यशाल में प्रेरकों, सहायक विकास अधिकारियों को एप संचालन और रिपोर्टिंग की जानकारी दी। आरआरसी सेंटर, सामुदायिक शौचालय, सोख्त पिट निर्माण, पंचायत भवन, नाली निर्माण का निरीक्षण किया।
ई-ग्राम स्वराज व पीएफएम पोर्टल की जांच की। योजनाओं की डिजिटल रिकार्डिंग और फंड डिस्बर्समेंट के बारे में जानकारी ली। उप निदेशक ने पारदर्शिता बढ़ाने, जिम्मेदारी तय करने और ग्रामीण विकास योजनाओं के सफल संचालन के लिए कर्मचारियों को सचेत किया। कई कार्यों में कमियां मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें