फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रानीगंज सीएचसी पहुंचे एडी स्वास्थ्य, गंदगी देख बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य प्रयागराज मंडल ने शुक्रवार को रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तमाम कमियां मिलीं। गंदगी देख अधीक्षक की उन्होंने क्लास लगाई।
विज्ञापन

जेडी डाॅ. राजेश कन्नौजिया और एडी डाॅ. राजेश शर्मा सीएमओ कार्यालय पहुंचे। अभिलेखों की पड़ताल किए। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने डिप्टी सीएमओ और अपर सीएमओ पर आय से ज्यादा संपत्ति होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की है। मुख्यमंत्री के आदेश पर जेडी जांच कर रहे हैं। इस मामले में भी एडी ने जानकारी जुटाई। इसके बाद रानीगंज सीएचसी पहुंचे। गंदगी देखते ही भड़क गए।
फार्मासिस्ट राजेश यादव से दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक का विवरण रजिस्टर देखते हुए मिलान कराया। त्रुटि देखकर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। वार्ड और ऑपरेशन रूम सहित लैब आदि की व्यवस्थाएं देखी और सुधार की हिदायत दी। अधीक्षक डाॅ. नौशाद हैदर, फार्मासिस्ट रजनीश वर्मा सहित सीएचसी के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें