फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीवीओ, पट्टी के दो शिक्षकों समेत पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमण की चपेट में आने से लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे के भीतर जिले में कोरोना से पशु चिकित्साधिकारी, पट्टी के दो शिक्षकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 428 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10758 पहुंच गई है। कुल 3118 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

लालगंज में तैनात डिप्टी सीवीओ सूर्यनारायण कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। सीवीओ ने उनकी मौत की पुष्टि की। उधर, पट्टी इलाके के कोरोना संक्रमित दो शिक्षकों ने भी दम तोड़ दिया। शहर के अचलपुर की महिला व रानीगंज के अधेड़ की भी जान चली गई। उनका कोविड एल टू अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं 428 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली से आई पद्मावत एक्सप्रेस के चार यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से आए पंद्रह यात्रियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी तरह पांच सफाईकर्मी और सात पुलिसकर्मी भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। पट्टी के एक युवक की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव का कहना है कि एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच हर दिन की जा रही है। समय रहते जांच कराकर होम आइसोलेट होकर चिकित्सकों की सलाह पर इलाज कराने वाले मरीजों को किसी प्रकार का खतरा नहीं हो रहा है। जो बीमारी को छिपा रहे हैं, उन्हें ही दिक्कत हो रही है।
अस्पताल में अव्यवस्था से नाराज कांग्रेसियों ने किया सीएमओ का घेराव
प्रतापगढ़। कोरोना काल में अस्पतालों में अव्यवस्था और मरीजों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। सीएमओ से मिलकर कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में कोरोना संकट के दौरान मरीजों को बेड व ऑक्सीजन न देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र, महासचिव संतोष तिवारी, इंद्राकर मिश्र समेत अन्य लोगों ने समस्या दूर करने की मांग की। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव कार्यालय से बाहर निकले और पदाधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान सीएमओ से पदाधिकारियों की बहस हो गई। सूचना मिलने सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें