फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छाई घटा घनघोर... लगी सावन की झड़ी

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिनभर छाए रहे काले बादल। संवाद
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय हुई बारिश ने लोगों को फौरी राहत दी। काली-काली घटाएं छाई रहीं। गरज-चमक के साथ सावन की झड़ी ने लोगों को भिगोया। देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन

बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। सक्रिय रहीं पुरवा हवाओं के जोर से दोपहर में प्रभावी धूप से परेशान लोगों को छाए बादल राहत नहीं दे सके। इस बीच कहीं-कहीं हुई बूंदाबांदी से उमस और हावी हो गई।
शाम करीब छह बजे पहले रिमझिम फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश ने लोगों को खूब भिगोया। रात में भी रुक-रुक कर बारिश का क्रम लगा रहा। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शाम को बादलों की सक्रियता से बढ़ने से बारिश हुई। तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें