फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हर-हर, बम-बम की गूंज, शिवालयों में उमड़े भक्त

विज्ञापन
सावन माह के पहले दिन बाबा घुइसरनाथ धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर के शिवालयों में सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया। भक्तों ने जलाभिषेक कर बेल पत्र, भांग, धतूरा आदि अर्पित किया। इस दौरान हर-हर, बम-बम के जयकारे से शिवालय गूंज उठे।
विज्ञापन

बाबा बेलखरनाथ धाम में भोर चार बजे मुख्य पुजारी ने महाआरती की। जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए, बाबा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रयागराज संगम से पैदल गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे ने बाबा बेलखरनाथ का जलाभिषेक किया।
इधर, गैर जनपदों से भी जलाभिषेक के लिए भक्तों के आने का क्रम जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धाम परिसर में पुलिस बल और मंदिर समिति के स्वयं सेवक मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

एसओ विजयकांत सत्यार्थी, देवेंद्र पाठक, आशीष कुमार, राजमणि तिवारी, हरिओम मिश्रा, बद्रीनाथ गिरि, रामकुमार ओझा सहित स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया। इधर, बाबा भयहरणनाथ धाम में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
जयघोष संग श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन माह के पहले दिन जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे। भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जलाभिषेक शुरू हुआ। जो दिनभर चलता रहा। महंत मयंक भाल गिरि के नेतृत्व में मंदिर समिति के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे रहे।

सावन माह के पहले दिन बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें