फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तिलकोत्सव के दिन डेंगू संक्रमित चचेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलकोत्सव के दौरान डेंगू संक्रमित चचेरे भाई के दम तोड़ते ही खुशियां मातम में बदल गईं। शहनाइयों की गूंज बंद हो गई। मानधाता थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव निवासी मतेंद्र कीर्ति के इकलौते बेटे अविरल विश्वकर्मा का रविवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था।
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले सूरत में नौकरी कर रहा अविरल का चचेरा भाई पंकज डेंगू संक्रमित हो गया। उसे तेज बुखार होने के कारण परिजन लखनऊ में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान रविवार को डेंगू संक्रमित पंकज की मौत हो गई।
कई दिनों से हो रहीं तिलकोत्सव की तैयारियां एकाएक थम गईं। कीर्ति विश्वकर्मा सदमे में बीमार हो गए, घर में लगी सजावट की लाइटें, तंबू, कनात उखड़ने लगे।
जानकारी होने पर तिलकोत्सव में शामिल होने आ रहे वधू पक्ष के लोगों को रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। लखनऊ से पंकज का शव घर पहुंचने पर मातम पसर गया। परिजनों के साथ नाते रिश्तेदारों ने शृंग्वेरपुर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें