त्योहार स्पेशल ट्रेनों के साथ कोहरा के चलते ट्रेनें अपने समय की पटरी से उतर गई हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर रात गुजारनी पड़ रही है। रविवार शाम चार बजे जंक्शन पहुंचने वाली काशी विश्वनाथ नौ घंटे की देरी से यानि आधी रात एक बजे तक आने की उम्मीद है।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ 9 घंटे तो आंनद विहार टर्मिनल 14 घंटे की देरी से पटरी पर दौड़ रही है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन दो घंटे, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली गरीब रथ पांच घंटे, हाबड़ अमृतसर पंजाबमेल तीन घंटे, दिल्ली से वाराणसी हाबड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट- एक घंटे, मालदा टाउन दो घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, पीआरएल डेढ़ घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता ढाई घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली से वाराणसी स्पेशल ट्रेन पांच घंटे और दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।