फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, नहीं बनाया गया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
Dengue infected bank manager dies, 11 new positives
विज्ञापन
डेंगू संक्रमित बड़ौदा ग्रामीण बैंक चिलबिला के प्रबंधक चंद्र भान सिंह की बुधवार को मौत हो गई। वहीं 11 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है। छह डेंगू पीड़ितों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। जिले में अभी तक डेंगू वार्ड तक नहीं बनाया जा सका है। जलभराव बड़ी परेशानी बन गया है।
विज्ञापन

शासन ने डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को तरह-तरह के दिशा निर्देश दिए हैं। अफसर हैं कि आदेश का पालन करने के बजाय मनमानी कर रहे हैं। जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 56 तक पहुंच गई है। सात लोगों की जान भी जा चुकी है, लेकिन वार्ड तो दूर अभी तक कंट्रोल रूम तक नहीं बनाया गया है। बुधवार को कोरोना संक्रमित बैंक प्रबंधक चंद्र भान सिंह (51) की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज से लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनका दम टूट गया।
शहर हो या गांव, जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। शहर के जोगापुर, करनपुर करमचंदा, सरोज चौराहा और ईश्वरनाथपुर में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को डेंगू का खतरा सता रहा है। जिले में बुखार और संदिग्ध डेंगू पीड़ितों की संख्या भी सैकड़ों में है। मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी डेंगू की आशंका है।
विज्ञापन

डेंगू का वार्ड बनाया गया है। डेंगू पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डेंगू की जांच और उपचार की सुविधा है। डॉ. एस हैदर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें