सीएमओ कार्यालय में उम्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि रेियोलाजिस्ट उम्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। पैसा की मांग न पूरी करने पर उम्र बढ़ाकर लिख देता है। सीएमओ उसी को प्रमाणित कर देते हैं। इससे उनके सामने समस्या खड़ी हो रही है। छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
इन दिनों स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में अभ्यर्थियों का दाखिला शुरू हो गया है। 12 वर्ष तक के चयनित छात्रों का दाखिला भी लिया जा रहा है। दाखिला के पहले समस्त छात्रों से उनके जनपद के सीएमओ द्वारा प्रमाणित उम्र प्रमाण पत्र की मांग की गई है। परेशान छात्र रोजाना सीएमओ कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की है। छात्रों का आरोप है कि प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर गलत उम्र लिख दिया जा रहा है जबकि जो लोग पैसे दे रहे हैं।सीएमओ डा. यूके पांडेय का कहना है कि किसी का फर्जी प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। जो उम्र प्रमाणपत्र बनवाने कार्यालय आ रहे हैं, सभी 12 वर्ष के उम्र का प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। संतोष कुमार, सद्दाम, अरमान, प्रवीन, सुनील, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, वेद प्रकाश समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।