फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तलवार लेकर दौड़ाया

Sun, 30 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा चौराहे पर बकाया पैसे का तकादा करने गए व्यक्ति को एक डीजे संचालक ने तलवार लेकर दौड़ा लिया। जान बचाकर वहां से निकले व्यक्ति ने  100 नंबर पर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस जब तक पहुंचती आरोपी वैन पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई को तहरीर दी है।उमरडिहा गांव निवासी अमर बहादुर के भाई की शादी पांच माह पूर्व थी।
विज्ञापन


शादी में उसने भरोखन निवासी डीजे संचालक का डीजे बुक कराया तथा बुकिंग की रकम भी एंडवांस दी। लेकिन ऐन वक्त पर डीजे बारात में नहीं पहुंचा। शादी बीतने के बाद अमर बहादुर अपने दिए पैसे की वापसी को लेकर लगातार चक्कर काटता रहा। शनिवार को बैंक से पैसा निकालकर देने की बात तय हुई तो यह लोग रेड़ीगारापुर स्थित बैंक गए वहां डीजे संचालक ने पैसा भी निकलवाया। बैंक के बाहर दोनों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया जहां कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर बात समाप्त करा दी। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया। डीजे संचालक अपने घर आया और नंगी तलवार लेकर अमर बहादुर को दौड़ा लिया। अमर बहादुर जान बचाकर भागा। आरोपी ने 100  नंबर डायल कर इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस वैन आई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें