फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, शहरी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोस्टर बेमानी, बिजली कटौती में जमकर मनमानी
विज्ञापन

हवा में आदेश, भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से उबले शहरी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ। भीषण गर्मी में शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मनमानी कटौती के चलते शहरियों को रोस्टर के आधे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। आए दिन ब्रेक डाउन, केबिल जलने, ट्रांसफार्मर व फीडर फुंकने से रोस्टर मजाक बन गया है। भीषण गर्मी में हो रही विद्युत कटौती से शहर में हाहाकार मचा हुआ है। मगर विभागीय अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।
शासन की ओर से शहर मेें 24 घंटे, तहसील में 20 व गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर निर्धारित किया गया है। गांव व तहसील की बात तो दूर विभाग शहर में भी निर्धारित रोस्टर के मुताबिक बिजली मुहैया नहीं करा पा रहा है। भीषण गर्मी में शहर में अंधाधुंध कटौती की जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहरियों को बिजली विभाग की अव्यवस्था के चलते झेलनी पड़ रही है। कभी ब्रेक डाउन तो कभी फीडर व ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित हो रही है, तो कभी केबिल जलने से। कर्मचारियों की कमी के चलते दिनभर खामी दुरुस्त करने में ही बीत रहा है। इसके अलावा मनमानी कटौती भी है। जबकि रात में लंबी कटौती की जा रही है। स्थिति यह है कि शहरियों को निर्धारित रोस्टर के आधे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में शहरियों को परेशान होना पड़ रहा है। न समय से पानी की आपूर्ति हो पा रही है न गर्मी से राहत मिल पा रही है। रात में मोहल्लों में अंधेरा छाया रहता है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर शहरियों में गहरी आक्रोश है। इस बारे में एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि शहर में रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की जा रही है। लोकल फाल्ट आदि से आपूर्ति बाधित होती है। मगर इसे फौरन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है। इसके लिए विद्युत विभाग की टीम को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट-------------------
दहिलामऊ व रूपापुर में सबसे ज्यादा दिक्कत
शहर के दहिलामऊ व रूपापुर उपकेंद्र में सबसे ज्यादा कटौती की जा रही है। यहां ट्रांसफार्मर फुंकने व फीडर फुंकने की समस्या आए दिन बनी रहती है। तार टूटने की भी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

इनसेट-------------------
फुंका ट्रांसफार्मर, तीन घंटे गुल रही शहर की बिजली
गुरुवार को शहर के मीराभवन स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद भी उपकेंद्र के अधिकारी अंजान बने रहे। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें