फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की मांग, मिले महज 60 हजार डोज, कल्सटर दो लाख की मांग, मिले महज 60 हजार डोज बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मांग के अनुरूप वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इससे टीकाकरण की रफ्तार बेहद सुस्त है। अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू किया गया कलस्टर अभियान बंद हो गया है। विभाग ने सात दिनों के भीतर दो लाख डोज की मांग की, लेकिन शासन की तरफ से सिर्फ साठ हजार डोज ही उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

शासन ने सीएचसी और पीएचसी पर बने बूथों पर टीकाकरण के साथ जिले में कलस्टर अभियान चलाए जाने का भी आदेश दिया है। हर दिन 10 से 12 हजार वैक्सीन की डोज सीएचसी और पीएचसी पर बने बूथों पर खत्म हो जा रही है। ऐसे में कलस्टर अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को टीका लगवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
जिम्मेदार इससे पूरी तरह से अनजान बने हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से घबराए लोग जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहते हैं। लोग गांव में टीम आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण गांव-गांव बूथ लगाकर टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ लाख डोज मिलने के बाद ही कलस्टर अभियान चलाया जा सकता है। वैक्सीन की कमी के कारण अभियान पर रोक लगाई गई है। जल्द ही वैक्सीन आने वाली है। इसके बाद कलस्टर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर सीपी शर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें