फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रशासनिक भवन पर गिरा पानी की टंकी का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवानी न्यायालय में शनिवार को पानी की टंकी गिराते समय तेज धमाके के बीच मलबा पालिका के प्रशासनिक भवन पर जा गिरा। जिससे भवन की दीवार गिर गई और जगह-जगह दरारें आ गईं। परिसर में अफरा-तफरी के बीच भगदड़ मच गई। पालिका कर्मचारियों ने काम कर रहे जेसीबी चालक समेत दो लोगों को रोक लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रशासनिक भवन से दिवानी न्यायालय लगा हुआ है। पालिका के अनुसार करीब चार दशक पहले बनी पानी की टंकी को कंडम घोषित किया जा चुका है। जिसे करीब पांच माह से ध्वस्त कराया जा रहा था। शनिवार को भी जेसीबी लगाकर पानी की टंकी को गिराया जा रहा था।
दोपहर करीब एक बजे तेज धमाके के बीच टंकी का ढांचा गिर गया। जिसका मलबा पालिका के प्रशासनिक भवन पर जा गिरा। जिससे एक कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उसका मलबा लिपिक प्रशांत व आजाद नगर की महिला और उसके बच्चों पर गिरा। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। घटना में कुर्सी, मेज, कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर पालिका के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी चालक व काम करा रहे एक व्यक्ति को कार्यालय में रोक लिया और घटना की सूचना अधिकारियों संग कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
नगर पालिका के ईओ राकेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को भेजी जा रही है। प्रकरण से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। कंडम भवन या टंकी ध्वस्तीकरण करने के नियम का पालन ठेकेदार ने नहीं किया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें