फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : हाईवे पर कार हादसे में मृतकों की संख्या तीन पहुंची, 100 की स्पीड में कार ने मारी थी टक्कर

Wed, 17 Sep 2025 07:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर मिरगढ़वा चौराहे के करीब मंगलवार की रात हुए हादसे में घायल दो और लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रायबरेली एम्स में घायल महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद हादसे की शिकार कार को क्रेन से हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर मिरगढ़वा चौराहे के करीब मंगलवार की रात हुए हादसे में घायल दो और लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रायबरेली एम्स में घायल महिला का उपचार चल रहा है। हादसे में तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के समय कार की स्पीड सौ किलोमीटर प्रति घंटा के ऊपर थी। तभी तो डिवाइडर से टकराने के बाद पिकअप में टक्कर मारकर कार पांच फिट हवा में उछली थी।

विज्ञापन


हादसे के समय लोग दुकान के पास खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मानिकपुर के मिरगढ़वा चौराहे पर मंगलवार की रात 10 से अधिक लोग ठेले पर भुट्टा खा रहे थे। रात करीब नौ बजे प्रयागराज की ओर से आई तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दुकान में घुस गई।हादसे में कौशाम्बी के बुलाकीपुर गांव निवासी चिकित्सक मधु प्रकाश (30), मानिकपुर थाना क्षेत्र निवासी झन्ने सरोज (45), यादव पट्टी अंगद का पुरवा निवासी अरुण यादव (32), शिल्पी (19), लखनऊ के चिनहट निवासी शक्ति मिश्रा (21) और बाराबंकी निवासी दिशा साहनी (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी कालाकांकर भेजा। जहां डॉक्टरों ने मधु प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए झन्ने सरोज, अरुण यादव और शिल्पी को रायबरेली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

बुधवार भाेर में उपचार के दौरान झन्ने सरोज और अरुण यादव ने भी दम तोड़ दिया। शिल्पी की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक मधुकर के पिता पन्नालाल की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कार चालक व एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि कार सवार एक व्यक्ति भाग निकला। रात में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। स्पीड अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। जिससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन



पिकअप पर बैठा व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिरा

डिवाइडर से टकराने के बाद कार पहले रोड पर खड़ी एक पिकअप के कोने से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप की छत पर बैठा खलासी उछलकर 5 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। वहीं डिवाइडर से टकराने से पहले कार वहां से गुजर रहे दो युवकों से बिल्कुल सटकर गुजरी। जिसमें दोनों युवक बाल-बाल बच गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, स्पीड अधिक होने पर हुई अनियंत्रित

कार 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हाईवे पर जा रही थी। अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया। सड़क किनारे खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति 5 फीट उछलकर सड़क पर गिरा। हालांकि, उसे चोट नहीं आई। वह तुरंत उठ खड़ा हुआ। हादसे के बाद धूल और धुएं का गुबार उठने लगा। अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

हाेम्योपैथिक के चिकित्सक थे मधुकर प्रकाश

हादसे में मृत मधुकर प्रकाश मानिकपुर में रहकर होम्योपैथिक की प्राइवेट प्रैक्टिस किया करते थे। उनके पिता पुलिस विभाग से दरोगा के पद पर कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। तीन भाइयों में वह मझले थे। ग्रामीणों के अनुसार पत्नी मोहिनी गर्भवती है। वह पति की मौत की खबर मिलने के बाद बार-बार बेसुध हो जा रही थी।

पत्नी चली गई, बेटे की खुद अरुण कर रहा था परवरिश

हादसे में मृत अरुण मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह भी भुट्टा लेने के लिए खड़ा था। चार माह पहले अरुण से विवाद के बाद पत्नी आठ साल के बेटे आयुष को छोड़कर चली गई। वह बेटे की परवरिश कर रहा था।

झन्ने की मौत कैसे होगा परिवार का गुजर बसर

घटना में मृत झन्ने सरोज के ऊपर ही परिवार के गुजर बसर की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद पत्नी निशा के अलावा तीन बेटी व दो बेटों की जिम्मेदारी का बोझ अब कौन उठाएगा। मृतक किसी तरह बड़ी बेटी की शादी किया था।

प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे कार सवार

मानिकपुर पुलिस के अनुसार कार सवार शक्ति मिश्रा लखनऊ के देवा रोड मटियार सिटी का रहने वाला है। वह बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली दिशा साहनी के साथ प्रयागराज से लखनऊ जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें