फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्तफा के पिता को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
नगर कोतवाली के अचलपुर में दिलीपपुर रोड पर युवक का शव रखकर जाम लगाये परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि साथ लाए गए दूसरे घायल युवक का उपचार चल रहा है। युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दिलीपपुर- प्रतापगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कादीपुर हकीम का पुरवा निवासी अरविंद (18) पुत्र रामशरण शनिवार की रात बाइक लेकर शहर आया था। देर रात वह बाइक लेकर घर जा रहा था। लोगों की मानें तो अचलपुर के करीब पैदल घर जा रहे इकराम (25) पुत्र बदरुद्दीन निवासी अचलपुर को उसकी बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में इकराम और अरविंद दोनों घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने अरविंद के घरवालों को सूचना दी। घायल इकराम व अरविंद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान अरविंद ने दम तोड़ दिया। यह देख परिजन आधी रात को शव लेकर घर चले गए। जबकि इकराम का इलाज चल रहा है। रविवार की सुबह अरविंद की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप परिजन लगाने लगे। कुछ देर बाद शव लेकर दिलीपपुर-प्रतापगढ़ मार्ग पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने सई नदी के पुल के करीब सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि अचलपुर के इकराम व फुल्लन ने अरविंद को लाठी-डंडे से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। जाम की खबर मिलने पर नगर कोतवाल भागकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को भरोसा दिया कि उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। पुलिसकर्मियों को आरोपी बताए जा रहे फुल्लन के घर भेजा गया, लेकिन वह नहीं मिला। दूसरा आरोपी इकराम का उपचार जिला अस्पताल में भर्ती है। एएसपी के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा जा सका। नगर कोतवाल ने बताया कि मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर इकराम व फुल्लन समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। रात में केवल दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली थी। सुबह परिवार के लोग जो आरोप लगा रहे हैं, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नगर कोतवाली के अचलपुर में दिलीपपुर रोड पर युवक का शव रखकर परिजनों द्वारा जाम लगाने के दौरान जुटी ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें