फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाए गए मिस्त्री को मुक्त कराने गई पुलिस पर हमला

विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव में बंधक बनाया गया भट्टा मिस्त्री रामसुंदर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों ने भट्ठा मिस्त्री को बंधक बना लिया। सूचना पर उसे मुक्त कराने पहुंची डायल 100 को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और भट्ठा मिस्त्री को मुक्त करा लिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन ले जाया गया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी रामसुंदर सरोज पुत्र सुखराज सरोज ईंट भट्टा पर मिस्त्री का काम करता है। वह रामसुंदर फूलपुर मौरी निवासी रोहित व संजय को कुछ महीने पहले एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए ले गया था। एक माह पहले दोनों वहां से चले आए थे। रोहित व संजय का आरोप था कि मिस्त्री रामसुंदर ने उनका पूरा भुगतान नहीं किया। रोहित और संजय बराबर रामसुंदर से पैसे की मांग करते थे। रविवार को छेउंगा चौराहा से रामसुंदर को दोनेां बुलाकर अपने घर ले गए। इसकी सूचना उसने अपनी पत्नी अंतिमा को फोन पर दे दी थी। उधर घर जाने के बाद दोनों युवकों ने मिस्त्री को पैसा देने की बात कही। बातचीत के दौरान दोनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। शाम छह बजे तक जब उसे नहीं छोड़ा गया तो उसकी पत्नी ने डायल हंड्रेड को सूचना दी। मौके पर डायल हंड्रेड पहुंची तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष फोर्स सहित गांव पहुंचे और किसी तरह से रामसुंदर को कमरे से बाहर निकलवाया। इस बीच गांव की महिलाओं ने ईंट पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई। सभी पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। इस दौरान आरक्षी पंकज यादव व राहुल को गंभीर चोटे आईं। पंकज का बायां हाथ टूट गया। दोनों आरक्षियों को जिला चिकित्सालय से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। देर रात सीओ सदर अरविंद वर्मा कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिले। रामसुुंदर का आरोप है कि उसके पास से दोनों आरोपियों ने 20 हजार रुपये व उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें