फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित अधिवक्ता ने तोड़ा दम, कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या पहुंच गई 11

विज्ञापन
नगर कोतवाली में दवा का छिडकाव करते दमकलकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में आए शहर के पल्टन बाजार निवासी अधिवक्ता की इलाज के दौरान शनिवार रात प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। पांच दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज ले जाया गया था। उधर, रविवार को जिले में 11 और लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इससे जिले में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 256 पहुंच गई है। शहर में अचलपुर के दंपति और बाबागंज की एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पल्टन बाजार में रहने वाले 55 वर्षीय अधिवक्ता कमलेश की पांच दिनों पहले तबियत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, रविवार को 11 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। मानधाता के गुडरू गांव का एक युवक 23 जुलाई को पुणे से घर आया। उसने पुणे में अपनी सैैंपलिंग कराई थी। घर आने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। वह जुकाम और बुखार से पीड़ित हो गया। मेडिकल स्टोर से दवा मंगाकर खाता रहा। रविवार को पुणे के अस्पताल से उसे कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। उसने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी सूचना दी। इस पर एंटीजन किट से उसकी जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिसमें वह पाजिटिव मिला। उसे शहर के संत अंथोनी में बने लेवल वन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं लक्ष्मणपुर पीएचसी के एक स्वास्थ्य कर्मचारी की 20 वर्षीय बेटी, कटरामेदनीगंज में एक ही परिवार के तीन सदस्य, शहर में अचलपुर के दंपति और बाबागंज की एक महिला की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रानीगंज के भगेसरा और भोजेमऊ गांव के एक-एक युवक, लालगंज के किठावर बाजार में मिठाई दुकानदार के मकान में किराए के कमरे में रहने वाला युवक भी संक्रमित हो गए हैं।

हाटस्पाट क्षेत्र पंजाबी मार्केट में बेरोकटोक फर्राटा भरता ईरिक्सा।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें