फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: शहर से गांव तक बंद रहे बाजार

विज्ञापन
शनिवार को लाक डाउन के दौरान जेलरोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मिनी लॉकडाउन के तीसरे चरण में शनिवार को शहर से लेकर गांव तक दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बैंक, ऑफिस बंद रहे। शहर की सड़कों पर पुलिस की गाड़ियों के अलावा कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। सुबह और शाम दवा लेने के लिए निकलने वालों से चौराहों पर पूछताछ होती रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिलेभर में साप्ताहिक बंदी और लॉकडाउन के चलते सभी दुकानें बंद रहीं। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता के चलते दुकानें नहीं खुलने पाईं। मेडिकल स्टोर, पेट्रोलपंप और शराब की दुकानों के अलावा कोई दुकान खुली नहीं दिखी। पुलिस दिनभर सड़कों पर दौड़ती रही। चौराहों के साथ ही गलियों का भ्रमण करके खुली दुकानों को पुलिसकर्मी बंद कराते रहे। दोपहर में डीएम डा. रुपेश कुमार बंदी की हकीकत देखने के लिए शहर में निकले।
डीएम का काफिला देखकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही और दरोगा अपना मॉस्क ठीक करने लगे। जिन पुलिसकर्मियों ने मॉस्क जेब में रखे थे, उन्होंने निकालकर फौरन लगा लिए। अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, चौक, सदर मोड़ और चिलबिला पहुंचकर डीएम ने बंदी का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम सदर और सीओ सिटी से कहा कि कोई भी दुकान खुली मिलती है तो फौरन उसका चालान किया जाए। डीएम ने दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड में पहुंचकर साफ-सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

मॉस्क न लगाने वालों से वसूला जाए जुर्माना
डीएम डा. रुपेश कुमार ने शनिवार को एक बार फिर सीओ सिटी और एसडीएम सदर से कहा कि शहर में जो लोग बगैर मॉस्क के निकल रहे हैं उनसे जुर्माना वसूला जाए। डीएम ने कहा कि अगर आप लोग सख्ती नहीं दिखाएंगे तो लोगों की आदत में बदलाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें