फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम की मौत, बाइक से ले जाना पड़ा शव, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Thu, 16 Mar 2023 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम बालिका की राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन घर तक जाने के लिए शव वाहन का करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। वाहन न मिलने पर परिजन मासूम बालिका का शव बाइक से लेकर घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस न मिलने पर बच्चे का शव बाइक पर लेकर परिवार के साथ जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्टी-दस्त से पीड़ित मासूम बालिका की राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन घर तक जाने के लिए शव वाहन का करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। वाहन न मिलने पर परिजन मासूम बालिका का शव बाइक से लेकर घर के लिए रवाना हुए। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के किठावर निवासी भीमराव की आठ माह की बेटी आयुषी कुछ दिनों से बीमार थी। उल्टी-दस्त से पीड़ित आयुषी को बृहस्पतिवार को परिजन स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गए। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। देर शाम परिजन आयुषी को लेकर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों के उपचार के दौरान ही आयुषी की सांसें थम गईं।

परिजनों की मांग के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शव वाहन उपलब्ध नहीं कर सके। परेशान परिजन बाइक से ही मासूम का शव लेकर घर चले गए। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें घटना की किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें