सई नदी मेंसई नदी में बृहस्पतिवार को मछली पकड़ने गया युवक डूब गया। साथ रहे युवकों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दो घंटे बाद उसका शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के भुलियापुर मोहल्ले के पास बृहस्पतिवार की सुबह सई नदी में आनंद नगर निवासी अब्दुल रहीम का बेटा उस्मान (20) साथी युवकों के साथ मछली पकड़ने गया था।
मछली पकड़ने के दौरान वह नदी की बीच धार में नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया। साथ रहे युवकों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो घंटे बाद उसका शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया।