फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन

आसपुर देवसरा इलाके के सोनपुरा गांव की घटना
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मां की तहरीर पर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के महाराजगंज निवासी प्रिया सोनी पुत्री जितेंद्र कुमार सोनी का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा निवासी शोभनाथ पुत्र लालजी के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक व नगदी को लेकर उसको प्रताड़ित कर रहे थे। बीते 13 सितंबर की रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां उषा की तहरीर पर पुलिस ने पति शोभनाथ सोनी, देवर मोहन व सास के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें