ननिहाल में बच्चों के साथ घर के समीप तालाब में नहाने के दौरान एक बालक पानी में डूब गया। परिजन उसकी खोजबीन कर तालाब के पास पहुंचे, पानी में शव उतराया देख कोहराम मच गया। बाघराय थाना क्षेत्र के पीआररिया गांव के राम प्रकाश की पत्नी दो माह से चार वर्ष के बेटे बजरंगी को लेकर कुंडा के जमेठी महाजन का पुरवा गांव स्थित मायके में रह रही थी।
शनिवार की शाम बजरंगी पड़ोस के बच्चों के साथ घर के समीप खेल रहा था। वह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर तालाब में नहाने लगा। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इस बीच तालाब में बजरंगी का शव उतराया मिला। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। रविवार को मृतक के चाचा ने पुलिस को सूचना दी।