फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर जानलेेवा हमला

Mon, 15 May 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हालत गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने किया प्रयागराज रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। थाना क्षेत्र के गौराडीह गांव में खेत की रखवाली कर रहे राम जियावन पर शनिवार की रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौराडीह निवासी रामजियावन सरोज शनिवार की रात घर से करीब दो सौ मीटर दूर उड़द के खेत की रखवाली करने गया था। खेत के पास सोते समय रात में हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे मृत समझकर चले गए। रविवार की सुबह बेटा खेत पहुंचा तो पिता को खून से लथपथ देख दंग रह गया। उसके शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घायल राम जियावन की पत्नी प्रेमी देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के बलवीर, रघुवीर व संगीता के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। उसके अनुसार दस मई को देवर रामसुमेर सरोज की बेटी सन्नूदेवी की बारात आई थी। उसी दिन गांव के बलबीर, रघुबीर व संगीता देवी ने रामजियावन को जान से मारने की धमकी दी थी। थानाध्यक्ष बाघराय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें