फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाले में डंपर पलटने से खलासी की मौत

Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से सकुशल बाहर निकाला गया चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। कानपुर देहात जिले के सजेती थाना क्षेत्र के अमोली गांव का बृजेंद्र सिंह डंपर चालक है। उसके साथ गांव का ही राहुल सिंह खलासी का काम करता था। वे डंपर पर महोबा से गिट्टी लादकर प्रयागराज जा रहे थे। तभी शनिवार की रात कानपुर-वाराणसी मार्ग पर हथिगवां के समसपुर गांव के पास डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे किनारे स्थित बड़े नाले में गिर गया। जिसकी सूचना मिलते ही एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त डंपर में फंसे चालक व खलासी को निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद दो क्रेन, एक जेसीबी बुलाकर पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान खलासी की मौत हो चुकी थी, जबकि चालक बच गया। चालक को उपचार के लिए कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ककरिहा गांव में रहने वाली सुहानी पटेल रविवार को अब्दुल वाहिदगंज कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर वापस साइकिल से घर जा रही थी। प्राथमिक विद्यालय अब्दुल वाहिदगंज के पास मोड़ पर बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी कालाकांकर में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन



मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। इसमें कल्लू यादव उसका बेटा राम कैलाश, बहू नीलम यादव, शम्भू नाथ यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का उपचार कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। संवाद


हादसे में दो घायल
कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अन्तामऊ गांव का प्रियांश और कुंडा के बसहीपुर जमेठी गांव की मीना देवी रविवार को गांव के पास अज्ञात वाहनों की टक्कर से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन


तमंचा सटाकर लूट के प्रयास की शिकायत
शिवगढ़। दिलीपपुर थाना के बशीरपुरगांव के बसंत लाल कनौजिया रविवार को अपने मौसेरे भाई महेंद्र कुमार के साथ मौसी के घर बाइक से उड़ैयाडीह जा रहा था। वह रानीगंज पट्टी रोड पर सांगापट्टी गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचा सटाकर मारपीट कर लूट का प्रयास किया। पीड़ितों के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें