फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली कनेस्ता में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विश्वनाथगंज के रंगोली व कनेस्ता गांव के नाले में युवक का शव मिलने पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नाले में एक युवक का शव मिला। जिसे देखने के बाद लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव को कब्जे में लेने के लिए नगर कोतवाली व मानधाता पुलिस के बीच सीमा विवाद भी होता रहा। बाद में कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रंगोली कनेस्ता के नाले में गुरुवार की शाम एक 25 साल के युवक का शव मिला। जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद बताया कि घटनास्थल नगर कोतवाली की सीमा में है।
कुछ देर बाद सीओ सिटी अभय पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। घटनास्थल की पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। झाड़ियों के बीच वह नाले के पास आना आशंका पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें