फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मवेशी चराने निकले अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए निकले युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। यह देख परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के महुआए निवासी हरदेव मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसका छोटा बेटा विनय (20) इंटर का छात्र था। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह अपने भाइयों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। काफी समय बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटा।
चिंतित परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। गांव के लोगों के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता हीं चला। गुरुवार की सुबह उसका शव घर से कुछ दूर आम के पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। ग्रामीणों के अनुसार दिनभर वह घूमता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें